अर्जुन मुंडा ने जीता विधानसभा उपचुनाव. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

अर्जुन मुंडा ने जीता विधानसभा उपचुनाव.

झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रतिष्ठित खरसावां विधानसभा उपचुनाव में विकास मोर्चा और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी दशरथ कृष्णा गगराई को 17 हजार से अधिक वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया।

इसके साथ ही राज्य सरकार की स्थिरता को लेकर जतायी जा रही आशंका के बादल छंट गए हैं। निर्वाचन अधिकारी सी. के. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां विधानसभा सीट 17, 366 मतों के अंतर से जीता। सिंह ने बताया कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को 61,701 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गागराई को कुल 44,355 मत प्राप्त हुए।

अर्जुन मुंडा ने सभी आशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए यह सीट चौथी बार जीती है। इससे पूर्व वह 1995 में से इस सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव जीते थे। बाद में नया राज्य बनने के बाद बीजेपी में शामिल होकर वह वर्ष 2000 में इस सीट से बीजेपी की ओर से चुनाव जीते और एक बार फिर 2005 में उन्होंने यह सीट जीती।

कोई टिप्पणी नहीं: