अनिल अम्बानी सीबीआई मुख्यालय पहुंचे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

अनिल अम्बानी सीबीआई मुख्यालय पहुंचे.


रिलायंस इंफोकॉम के मुखिया अनिल अंबानी ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के संबंध में बुधवार को सीबीआई मुख्यालय में हाजिरी लगाई और वह अधिकारियों के साथ वहां करीब दो घंटे रहे। अंबानी स्वान टेलीकाम से संबंधित कुछ दस्तावेजों को लेकर सीबीआई द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण के सिलसिले में जांच एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे थे।  

2जी स्पेक्ट्रम के लिए नए लाइसेंस का आवेदन करने से स्वान टेलीकाम में रिलायंस इंफोकॉम की 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। स्वान शाहिद उस्मान बलवा की अगुवाई वाले समूह डीबी रीयल्टी द्वारा प्रवर्तित कंपनी है। बलावा इस समय सीबीआई हिरासत में है। सीबीआई स्वान टेलीकाम और द्रमुक के स्वामित्व वाली कलाईगनार टेलीविजन के बीच वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
  
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह द्वारा जारी बयान में कहा गया कि नई दिल्ली की साप्ताहिक यात्रा के दौरान अंबानी ने 2001-2010 के लिए दूरसंचार से जुड़े मामलों के संबंध में चल रहे मुद्दों पर स्पष्टीकरण देने के लिए आज सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की। समूह ने कहा कि सीबीआई द्वारा अंबानी को किसी तरह का समन जारी नहीं किया गया है। समूह ने कहा कि जब स्वान को जनवरी, 2008 में 2जी लाइसेंस दिया गया उस समय या उसके बाद उसमें न तो रिलायंस टेलीकाम, न आरकाम और न ही समूह के किसी व्यक्ति का कोई शेयर था। समूह ने कहा कि स्वान को 2जी लाइसेंस आबंटन से न ही रिलायंस टेलीकाम, न आरकाम, न ही समूह के किसी व्यक्ति या कंपनी या इससे संबद्ध इकाई ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी तरह का मौद्रिक लाभ या अन्य लाभ लिया। जनवरी, 2008 में पुराने और नए 2जी आपरेटरों को आबंटित 13 लाइसेंस एवं स्पेक्ट्रम से उसका किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह ने कहा कि मीडिया के एक वर्ग में आई रपटों के उलट सीबीआई या अन्य प्राधिकारों द्वारा पूछताछ किसी तरह से आरकाम विशेष से संबंधित नहीं थी।

कोई टिप्पणी नहीं: