चिरंजीवी की प्रजाराज्यम का कांग्रेस में विलय. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 फ़रवरी 2011

चिरंजीवी की प्रजाराज्यम का कांग्रेस में विलय.

तेलुगु सुपरस्टार के चिरंजीवी की प्रजाराज्यम पार्टी का कांग्रेस में विलय होगा. रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद उन्होंने इस फैसला का एलान किया.

अभिनेता से राजनेता बने चिरंजीवी ने कहा कि तीन साल पुरानी उनकी पार्टी में कांग्रेस में विलय को लेकर किसी तरह का विरोध नहीं है. तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने पत्रकारों को बताया, "प्रज्याराज्यम का अब कांग्रेस में विलय होगा. अब चिरंजीवी भी कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं."

जब चिरंजीवी से पूछा गया कि क्या उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है तो उन्होंने कहा, "मुझे ऐसी कोई उम्मीद नहीं है. यह बात उन्हें (कांग्रेस को) तय करनी है." सोनिया गांधी के निमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे चिरंजीवी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक की.

कांग्रेस आंध्र प्रदेश में अपने पूर्व सांसद वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बगावत से पार्टी को होने वाले नुकसान को लेकर चिंतित थी. इसीलिए प्रजाराज्यम के कांग्रेस में विलय या फिर उसे राज्य की किरन कुमार रेड्डी सरकार में शामिल करने को लिए कोशिश कर रही थी.

294 सदस्यों वाली आंध्र प्रदेश विधानसभा में प्रजाराज्यम पार्टी के 18 विधायक हैं. 156 विधायकों के साथ कांग्रेस को विधानसभा में सिर्फ मामूली बहुमत प्राप्त है.

कोई टिप्पणी नहीं: