
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम. के. नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि सभी राजनीतिक दलों को हिंसा प्रभावित दार्जिलिंग हिल्स और जलपाईगुड़ी जिले के दुआर में शांति बहाली में मदद करनी चाहिए।
नारायणन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हिल्स और दुआर क्षेत्र में शांति बहाली करना बहुत जरूरी है। राजनीतिक दलों सहित हर किसी को शांति बहाली में भूमिका निभानी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि दार्जिलिंग में हालात इतने खराब नहीं हैं कि वहां सेना को तैनात करने की जरूरत पड़े।
गोरखालैंड नाम से अलग राज्य की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने मंगलवार से सिप्चू और जलपाईगुड़ी जिले में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने के विरोध में बुधवार से हिल्स में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रखी है।
जीजेएम की इस हड़ताल से बुधवार और गुरुवार को सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें