सुरेंद्र कोली की मौत की सज़ा बरकरार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2011

सुरेंद्र कोली की मौत की सज़ा बरकरार.

सर्वोच्च न्यायालय ने निठारी में हुईं श्रृंखलाबद्ध हत्याओं के मामले में मृत्यदंड का सामना कर रहे सुरेंद्र कोली की सजा पर मंगलवार को अपनी मुहर लगा दी। अदालत ने कहा कि कोली का अपराध भयानक और वीभत्स था। अदालत ने कहा कि कोली, अपने नियोक्ता मोनिंदर सिंह पंधेर के नोएडा स्थित घर में पीड़ितों को बुलाने के बाद उनका गला घोंट देता था और उनके शवों के साथ बलात्कार की कोशिश करता था। उसके बाद वह शवों को टुकड़े-टुकड़े कर उसके कुछ हिस्से को पका कर खा जाता था।

न्यायमूर्ति मरक डेय काटजू एवं न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की पीठ ने कहा कि कोली द्वारा किया गया अपराध जघन्यतम मामलों की श्रेणी में आता है और वह मृत्युदंड से कम की सजा का हकदार नहीं है।सर्वोच्च न्यायालय ने रिम्पा हलदर मामले में निचली अदालत द्वारा कोली के खिलाफ दिए गए मृत्युदंड को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने से अपनी सहमति जताई है।

सजा पर अपनी मुहर लगाते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने पंधेर के बारे में कुछ नहीं कहा। निचली अदालत ने पंधेर को भी मृत्युदंड दिया था, लेकिन उच्च न्यायालय ने उसे बरी कर दिया था।निठारी हत्याकांड के खुलासे से दिसम्बर 2009 में उस समय सनसनी फैल गई थी, जब पंधेर के बंगले के पीछे नाले में मानव शरीर के हिस्से बरामद हुए थे। ये मानव अवशेष निठारी गांव की 19 युवा महिलाओं और बच्चों के थे, जिनके साथ पंधेर के बंगले में कथित रूप से बलात्कार किया गया था और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी।कोली को इस हत्याकांड में पिछले वर्ष 22 दिसम्बर को मौत की चौथी सजा सुनाई गई थी।

1 टिप्पणी:

Rajesh suryavanshi ने कहा…

ye nyaya palika ke liye jaruri tha isse apradh me kami aayegi..