विवादित किताब गुजरात में प्रतिबंधित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 मार्च 2011

विवादित किताब गुजरात में प्रतिबंधित.

गुजरात सरकार ने न्यू यॉर्क टाइम्स के पूर्व एग्ज़ेक्युटिव एडिटर लेखक जोसेफ लेलिवेल्ड की किताब ' ग्रेट सोलः महात्मा गांधी ऐंड हिज़ स्ट्रगल विद इंडिया ' पर आज बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया।

मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य विधानसभा में प्रतिबंध संबंधी घोषणा की और विपक्षी कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया। राज्य में किताब की बिक्री, वितरण, प्रकाशन और उसे प्रसारित करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रतिबंध की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा कि इसने समझ और तार्किक ढंग से सोचने वाले लोगों की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि गांधी को बदनाम करने वाली इस किताब के प्रकाशक की न केवल गुजरात में बल्कि पूरे भारत में कड़ी आलोचना की गई है। मोदी ने कहा कि गांधी न केवल भारत के लिए, बल्कि समूचे विश्व के आदर्श हैं। कल्याणकारी कामों के लिए समर्पित उनकी पत्नी भी प्रेरणासोत रही हैं, लेखक ने करोड़ो लोगों की भावनाओं को आहत किया है। मोदी ने पूरे देश में किताब पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कहते हुए लेखक से इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं: