भारत की आबादी १.२० अरब. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 31 मार्च 2011

भारत की आबादी १.२० अरब.


2011 की जनगणना के अस्थायी आंकड़ों की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। आंकड़े के मुताबिक, देश की आबादी 1 अरब 20 करोड़ 12 लाख है। 2001 में हुई जनगणना के मुकाबले इस बार जनसंख्या में 17.64 % की बढ़ोतरी हुई है।

2011 की जनगणना की गुरुवार को जारी अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों की संख्या 62 करोड़ 30 लाख, जबकि महिलाओं की संख्या 58 करोड़ 60 लाख है। महिला और पुरुषों की संख्या में अंतर इस बार पिछली जनगणना के मुकाबले घटा है। इस बार प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 940 दर्ज की गई है, जबकि पिछली बार यह आंकड़ा प्रति 1000 पुरुषों पर 933 था।

सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले का है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 37,346 लोग रहते हैं। दूसरी ओर सबसे कम घनत्व वाला जिला अरुणाचल प्रदेश का दिबांग है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर के हिसाब से सिर्फ 1 व्यक्ति रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं: