ट्रॉफी असली, उसपर 14 टीमों के लोगो हैं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2011

ट्रॉफी असली, उसपर 14 टीमों के लोगो हैं.

सोमवार की सुबह अचानक क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह सुनकर हड़कंप मच गया कि शनिवार को वानखेड़े स्‍टेडियम में टीम इंडिया को जो विश्‍वकप ट्रॉफी दी गई है वो नकली है। खबर फैलते ही आईसीसी और बीसीसीआई ने एक आपात बैठक बुलाई और उसके तुरंत बाद मीडिया को यह स्‍पष्‍ट कर दिया कि भारत को दी गई ट्रॉफी पूरी तरह असली है और वही ट्रॉफी है, जो विश्‍व विजेता को दी जाती है। आईसीसी ने कहा नकली ट्रॉफी दिये जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।


नकली ट्रॉफी दिए जाने के पीछे तर्क दिया गया कि असली ट्रॉफी कस्‍टम विभाग के पास जब्‍त है और उसे छुड़ाने के लिए कस्‍टम विभाग ने 15 लाख रुपए बतौर कस्‍टम ड्यूटी मांगे हैं। मीडिया में यह खबर आने के बाद इंटरनेट जगत में तो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर बीसीसीआई और आईसीसी के प्रति भड़ास निकालनी शुरू कर दी।हालांकि अब यह कंफ्यूज़न पूरी तरह समाप्‍त हो चुका है। आईसीसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि टीम इंडिया को वानखेड़े स्‍टेडियम में दी गई ट्राफी एक दम असली है और उस पर उन 14 टीमों के लोगो बने हुए हैं, जिन्‍होंने टूर्नामेंट में भाग लिया था। बल्कि जो ट्रॉफी मुंबई एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने जब्‍त कर ली है, वो विश्‍वकप प्रोमोशन के लिए बनायी गई नकली ट्रॉफी है। हालांकि उसे भी आईसीसी जल्‍द छुड़ा लेगा।

आईसीसी ने कहा कि नियम के अनुसार यह ट्रॉफी कुछ दिन बाद दुबई में स्थित आईसीसी के कार्यालय में वापस ले जाकर रख दी जाएगी। उसकी जगह वैसी ही एक अन्‍य ट्रॉफी टीम इंडिया को भेंट कर दी जाएगी। और असली ट्रॉफी को अगले विश्‍वकप में फिर से बाहर निकाला जाएगा।






कोई टिप्पणी नहीं: