एक ही परिवार के पाँच लोगों की हत्या. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अप्रैल 2011

एक ही परिवार के पाँच लोगों की हत्या.


हरियाणा के यमुनानगर जिले के जम्‍मू कालोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से काट कर बेहरमी से हत्‍या कर दी गई। हत्‍या की खबर के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हर किसी के जुबान पर बस यही है कि पूरा परिवार समाप्‍त हो गया। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात धारदार हथियार से लैस कुछ बदमाश सतपाल के घर में घुस गये और सतपाल, उसकी पत्‍नी, बेटी और बेटे मुकेश को मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नाजार देख कर दंग रह गई। पांचों शव एक ही कमरे में थे और उन्‍हें इतने बेरहमी से काटा गया था कि सभी के शरीर के हिस्‍से एक दूसरे में मिल गये थे। आस-पास के इलाकों में घटना के बाद से सनसनी फैल गई और जो जहां था वहीं से घटना स्‍थल की तरफ रुख करने लगा।

सतपाल पेशे से ठेकेदार था। पुलिस का कहना है कि जितनी बेरहमी से हत्‍या को अंजाम दिया गया है उससे हत्‍या के पीछे रंजिश का होना जाहिर हो रहा है। पुलिस का यह भी कहना है कि घर से कुछ सामान गायब है इसलिए लूट की घटना को नकारा नहीं जा सकता। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई और हत्यारों को कोई सुराग नहीं मिला हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: