नारायणमूर्ति के उत्तराधिकारी चुनने का निर्णय. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अप्रैल 2011

नारायणमूर्ति के उत्तराधिकारी चुनने का निर्णय.

सॉफ्टवेयर कम्पनी, इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का निदेशक मंडल 30 अप्रैल को कम्पनी के अध्यक्ष एवं सहसंस्थापक एन.आर.नारायणमूर्ति का उत्तराधिकारी चुनेगा और कम्पनी में नेतृत्व परिवर्तन की योजना को अंतिम रूप देगा। यह जानकारी कम्पनी की ओर से शुक्रवार को दी गई है।


नारायणमूर्ति का उत्तराधिकारी चुनने का निर्णय निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। यह बैठक पिछले वित्त वर्ष (2010-11) के कम्पनी के वित्तीय परिणामों को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी। निदेशक मंडल ने कम्पनी के निदेशक टी.वी.मोहनदास पाई का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। पाई का इस्तीफा 11 जून से प्रभावी होगा। कम्पनी की वार्षिक आमसभा (एजीएम) भी उसी दिन बुलाई गई है।


कम्पनी के सह संस्थापक एवं निदेशक मंडल के सदस्य के.दिनेश ने भी कम्पनी से इस्तीफा दे दिया और पुनर्नियुक्ति स्वीकार करने से इंकार कर दिया। कम्पनी ने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रवि वेंकटेशन को निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।



कोई टिप्पणी नहीं: