झारखण्ड वासियों को नौकरियों की सौगात. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

झारखण्ड वासियों को नौकरियों की सौगात.


झारखण्ड सरकार ने प्रदेशवासियों को 75 हजार नौकरियों की सौगात देने की कवायद शुरू कर दी है। कोशिश है कि चालू वित्तीय वर्ष में मानव संसाधन की कमी से जूझ रहे सरकारी विभागों की रीढ़ को मजबूत कर दिया जाए। सूबे के युवाओं को रोजगार की सौगात देने की कवायद का श्रीगणेश 18 हजार  शिक्षकों की भर्ती परीक्षा से किया गया है।


शीघ्र ही सरकार झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी), झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) व झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) के माध्यम से 3.75 लाख लोगों को तरक्की की राह दिखाएगी। लाभान्वित होनेवालों में प्रति परिवार पांच लोगों को शामिल किया जाय तो सूबे के 3.75 लाख लोगों के लिए जिंदगी की नई सुबह होगी। 


बदहाली की मार झेल रहे लोगों की झोली में अब खुशहाली बरसेगी। अलग-अलग क्षेत्र में भविष्य सवांरने का सपना देख रहे युवाओं को मनपसंद नौकरी पाने का मौका मिलेगा। सरकार की इस पहल से जहां सूबे के युवाओं को करीब 30 विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर सवांरने का मौका मिलेगा, वहीं ये युवा औसतन 15 हजार से लेकर 25 हजार तक की पगार पाएंगे। ऐसे में प्रति माह करीब एक हजार करोड़ रुपए बाजार में आने का अनुमान है। बाजार में इतनी बड़ी राशि आने से निजी क्षेत्र में भी हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है।  सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों में शिक्षा, चिकित्सा, ऊर्जा, पेयजल, सड़क, सुरक्षा आदि शामिल हैं। 

सरकार चाहती है खाली पदों की जाने वाली भर्तियों में ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को लाभ मिले। ऐसे में नियमानुसार सूबे के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए नियमावली में संशोधन पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में जैक द्वारा ली जा रही शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी स्थानीय भाषा को तवज्जो दिया गया है।

विभाग और खाली पद :  


शिक्षा-  25903
स्वास्थ्य-  12000
गृह-  20150
कृषि-  2077
वन एवं पर्यावरण- 2558
राज. एवं भूमि सुधार-1083
श्रम नियोजन- 1885
सहकारिता- 665
समाज कल्याण- 603
कल्याण-  511
सूचना एवं जनसम्पर्क- 242
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- 521
पेयजल स्वच्छता- 622
उत्पाद-  526
पशुपालन- 427
निबंधन-  42
पथ निर्माण- 384
जल संसाधन- 479
खाद्य आपूर्ति- 185
उद्योग-  690
परिवहन-  160
नगर विकास- 105
भवन निर्माण- 362
आवास-  11
खेलकूद-  70
पर्यटन-  104
राजपत्रित श्रेणी 3214






  

कोई टिप्पणी नहीं: