
बिहार के मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात नक्सलियों ने पांच वाहनों में आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार, माओवादी के सशस्त्र नक्सलियों ने नारी गांव के नजदीक पांच वाहनों में आग लगा दी। नक्सलियों ने बंद के दिन गाड़ी नहीं चलाने की चेतावनी नहीं मानने पर वाहन चालकों से मारपीट भी की। खड़गपुर थाना इनचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि अंधेरे के कारण पुलिस दल घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका, लेकिन सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि माओवादी ने सोमवार को बिहार बंद की घोषणा की थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें