2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में सोमवार को सीबीआई ने अपनी दूसरी चार्जशीट दिल्ली के पटियाला कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की बेटी कनिमोझी और पूर्व टेलिकॉम मिनिस्टर ए. राजा का नाम शामिल है। चार्जशीट कें करुणा की पत्नी दयालु अम्माल नाम नहीं है। सीबीआई ने चार्जशीट में कनिमोझी को साजिश रचने में सह-आरोपी बनाया है। वहीं पूर्व टेलिकॉम मिनिस्टर राजा पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए हैं।
आरोप है कि पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा, उनके सहयोगी सादिक बाचा, और डीबी रीयल्टी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर शाहिद उस्मान बलवा द्वारा गैरकानूनी तरीके से 200 करोड़ रुपये कनिमोझी, दयालु अम्माल और शरद कुमार की साझा स्वामित्व वाली कलईगनार टीवी तक पहुंचाए गए। सीबीआई ने इससे पहले कोर्ट को बताया था कि 2जी स्पेक्ट्रम से संबंधित 200 करोड़ रुपये बलवा की पार्टनरशिप फर्म से कलैगनर टीवी के पास पहुंचे थे। दूसरी चार्जशीट में बाचा की भूमिका पर और रोशनी डाले जाने की संभावना है। बाचा की पिछले महीने रहस्यपूर्ण हालत में मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें