पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी लगभग तय. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी लगभग तय.


 पेट्रोल के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी लगभग तय है ।  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) अगले महीने पेट्रोल के दाम बढ़ा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत में 3 रुपए और बढ़ाई जा सकती है। ये कीमतें 15 मई के बाद 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद बढ़ाए जाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के मुकाबले कम दामों पर तेल बेचने से कंपनी को होने वाला दैनिक नुकसान 291 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच चुके हैं। कम कीमत पर तेल बेचना कंपनियों को भारी पड़ रहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से तेल के दाम तय करने की स्वतंत्रता है। लेकिन पांच राज्यों में चल रहे चुनावों को देखते हुए सरकार ने तेल कंपनियों को जनवरी से तेल की कीमतें ना बढ़ाने की हिदायत दी थी। मगर मई मे इन राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद अब तेल की कीमत में वृद्धि लगभग तय है।

कोई टिप्पणी नहीं: