राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी को सीबीआई की विशेष अदालत ने 8 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। मंगलवार को सीबीआई ने कलमाड़ी को अदालत में पेश किया। पेशी से पहले उनपर एक आदमी ने चप्पल भी फेंकी। हालांकि चप्पल उन्हें नहीं लगी।
सुरेश कलमाड़ी को सीबीआई ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बैटन रिले में बरती गई अनियमितता और विभिन्न ठेकों में घोटालों का आरोप है। उन्हें सीबीआई ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था तथा पूछताछ के दौरान ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें