पटना आई आई टी की आधारशिला स्थापित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

पटना आई आई टी की आधारशिला स्थापित.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना परिसर की आधारशिला रखी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी नई आईआईटी के विकास के लिए दृढ़संकल्प है। आईआईटी-पटना परिसर राजधानी से करीब 30 किलोमीटर दूर बिहटा में करीब 500 एकड़ भूमि पर निर्मित होगा। सोमवार की रात पटना पहुंचे सिब्बल ने कहा कि परिसर निर्माण का काम तीन वर्षों में पूरा हो जाएगा।

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने पिछले सप्ताह 463 एकड़ अधिगृह जमीन और 500 एकड़ भूमि के दस्तावेज आईआईटी-पटना के निदेशक अनिल के. भौमिक को सौंप दी थी। आईआईटी-पटना का संचालन वर्ष 2008 से अस्थाई रूप से पोलीटेक्नीक परिसर में हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: