चुनाव जीतने पर सिंगूर में सबसे बड़ा कारखाना . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

चुनाव जीतने पर सिंगूर में सबसे बड़ा कारखाना .


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्यजी ने जादवपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनावों में वाममोर्चा दोबारा जीत हासिल करता है तो वह सिंगूर क्षेत्र को राज्य के सबसे बड़े कारखाने की सौगात देंगे।  

बुद्धदेव भट्टाचार्यजी ने कहा कि मै आपको बता देना चाहता हूं कि राज्य में आठवीं बार वाममोर्चा सरकार की स्थापना होने के साथ ही सिंगूर में कारखाना लगाया जाएगा। यह कारखाना राज्य का सबसे विशाल कारखाना होगा। हम देखेंगे कि उसके बाद तृणमूल इसका विरोध कैसे करती है। उन्होंने अपनी सरकार की औद्योगिकीकरण की नीति को सही करार देते हुए कहा कि राज्यभर के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में इस समय 2.7 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं अगर हम राज्य में औद्योगिक विकास नहीं करेंगे तो फिर उनको नौकरी कैसे मिलेगी।

बुद्धदेव भट्टाचार्यजी तृणमूल कांग्रेस की राज्य में सत्ता परिवर्तन की मांग पर चुटकी लेते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन कोई बच्चों का खेल नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य की वाममोर्चा सरकार ने पिछले 34 वर्षों के अपने शासन के दौरान पश्चिम बंगाल को प्रगति और विकास की राह पर आगे ले जाने और जनता के जीवनस्तर में बदलाव लाने के लिए बहुत काम किया है और आगे भी इस विकास कार्य को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए उसके पास बहुत सी योजनाएं हैं।

 2008 में तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के तीव्र हिंसक प्रदर्शनों के बाद सिंगूर से टाटा की नैनो कार फैक्ट्री को हटा लिया गया था। उस समय तक 997 एकड़ जमीन पर कारखाने का अधिकतर निर्माण कार्य पूरा होने के कगार पर था। तृणमूल कांग्रेस ने इस कारखाने की कुल भूमि में से 400 एकड़ जमीन उन किसानों को वापस करने की मांग की थी जिनसे इसे कथित तौर पर जबरदस्ती हासिल किया गया था। इस भूमि का स्वामित्व अभी भी टाटा मोटर्स के पास है और फिलहाल यह बेकार पड़ी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं: