प्रणव दा पर आचार संहिता उलंघन का आरोप. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अप्रैल 2011

प्रणव दा पर आचार संहिता उलंघन का आरोप.

केंद्रीय वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणव मुखर्जी पर चुनावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं और चुनाव आयोग इन आरोपों की जांच कर रहा है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील गुप्ता ने कल कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलें कार्यक्रम के दौरान बताया कि आयोग को यह शिकायत मिली थी कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले श्री मुखर्जी र्मुर्शिदाबाद के सर्किट हाऊस में कांग्रेस के नेताओं और समर्थकों से मिले थे।

उन्होंने बताया कि आचार संहिता के अनुसार चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद किसी भी सरकारी परिसर या सर्किट हाऊस को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: