आउटलुक के खिलाफ मानहानि का मामला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 अप्रैल 2011

आउटलुक के खिलाफ मानहानि का मामला.


 टाटा संस ने समाचार पत्रिका आउटलुक के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। आउटलुक में प्रकाशित लेखों में दावा किया गया था कि पूर्व विनिवेश मंत्री अरुण शौरी के कार्यकाल में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी विदेश संचार निगम लि (वीएसएनएल) के विनिवेश के दौरान समूह को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाया गया।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर आपराधिक शिकायत में टाटा संस ने दावा किया है कि आउटलुक के दो अंकों में प्रकाशित लेखों में गलत और मानहानि वाले बयान प्रकाशित किए गए जिससे टाटा के कारोबारी नाम की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है।

आउटलुक के 28 मार्च के अंक में प्रकाशित लेख अरुण शौरीज गिफ्ट टू टाटाज में कहा गया है कि समूह द्वारा वीएसएनएल में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के दौरान समूह को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाया गया है। इसी तरह आउटलुक के चार अप्रैल, 2011 के अंक में प्रकाशित लेख ए लैंड आफ नो रिटर्न भी वीएसएनएल के विनिवेश पर आधारित है। सरकार ने 2002 में वीएसएनएल का निजीकरण किया था। शिकायत में कहा गया है कि इन लेखों में कुछ ऐसे आरोप लगाए गए हैं जिनका कोई आधार नहीं है। टाटा संस ने दावा किया है कि पत्रिका ने इन लेखों पर उनका स्पष्टीकरण लेने के लिए संपर्क भी नहीं किया। टाटा संस ने कहा है कि ये लेख जानबूझकर प्रकाशित किए गए हैं, जिनके तथ्य गलत हैं और इनकी पुष्टि भी नहीं की गई है।  टाटा संस ने अदालत से अपील की है कि वह आरोपियों के खिलाफ प्रक्रिया जारी करे और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

1 टिप्पणी:

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून ने कहा…

वो सब तो ठीक पर असली माल खाया किसने