
बिहार में पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर रेल मंडल के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) के मोबाइल फोन पर नरकटियागंज रेलवे स्टेशन को अज्ञात अपराधियों ने उड़ाने की धमकी दी है। नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, डीआरएम सत्य प्रकाश द्विवेदी के फोन पर अज्ञात अपराधियों ने रविवार को फोन कर सोमवार को नरकटियागंज रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद नरकटियागंज स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बेतिया जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निशांत कुमार ने बताया कि स्टेशन पर श्वान दस्ते सहित अतिरिक्त दो पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले सभी यात्रियों सहित स्टेशन पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीआरएम के फोन का विवरण निकालकर जांच की जा रही है। इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें