धोनी को ब्रांड अंबेसडर बनाने का प्रयास. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अप्रैल 2011

धोनी को ब्रांड अंबेसडर बनाने का प्रयास.


 झारखंड में सेव टाईगर प्रोजेक्ट का ब्रांड अंबेसडर बनने के लिए इंटरनेशनल सेलेब्रिटी व भारतीय क्रिकेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आग्रह किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी धोनी को राज्य का ब्रांड अंबेसडर बनाने की बात कही है। इसके बाद वन विभाग का भी हौसला बढ़ा है और धोनी को ब्रांड अंबेसडर बनाने के लिए तैयारी चल रही है।

हालांकि इससे पहले भी झारखंड जू ऑथरिटी ने सरकार को पत्र लिखा था और आग्रह किया था कि धोनी से बात कर ब्रांड अंबेसडर बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज की जाए। इसके लिए धोनी के मित्र और राज्य के डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो से भी इसमें हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया था। लेकिन प्रस्ताव पर गंभीरता नहीं दिखाई गई और कुछ ही दिनों बाद उत्तराखंड सरकार ने धोनी को सेव टाईगर का ब्रांड अंबेसडर बना दिया था।

 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद से धोनी दुनिया के एक सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनकी लोकप्रियता भी कई गुना बढ़ गई है। इसके बाद से राज्य सरकार भी इसका लाभ लेना चाहती है।
सरकार का प्रयास है कि जब धोनी को रांची आने पर राज्य सरकार सम्मानित करेगी, तब उनके समक्ष ब्रांड अंबेसडर बनने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। 



कोई टिप्पणी नहीं: