पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा नहीं करूँगा खुलासा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा नहीं करूँगा खुलासा.

पूर्व चीफ जस्टिस एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मौजूदा अध्यक्ष के. जी. बालाकृष्णन ने संपत्ति से संबंधित सूचनाओं के गलत इस्तेमाल की आशंका जताते हुए इनकम टैक्स अधिकारियों से मंगलवार को कहा कि वह अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं कर सकते।

आरटीआई कार्यकर्ता पी. बालाचंद्रन की ओर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से न्यायमूर्ति बालाकृष्णन की संपत्ति की सूचना मांगे जाने पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने हलफनामा दाखिल किया है कि वह अपनी सम्पत्ति को सार्वजनिक नहीं कर सकते और इससे संबंधित सभी जरूरी जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर मौजूद है।

न्यायमूर्ति बालाकृष्णन से उनका पैन नंबर और बैंक खाते का ब्यौरा मांगा गया था। उन्होंने हलफनामे में कहा कि इन सूचनाओं को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता क्योंकि इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है और उनके खाते में से फर्जी तरीके से पैसा निकाला जा सकता है।

1 टिप्पणी:

अनुनाद सिंह ने कहा…

छि ! चोर कहीं का।