फ़्रांस में बुरका पहनने पर पाबन्दी, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

फ़्रांस में बुरका पहनने पर पाबन्दी,

फ्रांस में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के बुर्का पहनने पर आज सोमवार से प्रतिबंध लगा दिया गया। यूरोपीय देशों में फ्रांस सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला राष्ट्र है। अन्य यूरोपीय देश बुर्के पर प्रतिबंध की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन फ्रांस ने पहली बार इसे अमल में लाने की पहल की है।

फ्रांस के अधिकारियों ने अंदाजा लगाया है कि करीब 40 से 60 लाख मुस्लिम आबादी में से तकरीबन 2000 महिलाएं अरब और दक्षिण एशिया की परंपराओं के मुताबिक अपना चेहरा ढंकती हैं।

यह कानून उस समय आया है, जब फ्रांस और उसकी मुस्लिम आबादी के बीच सबंधों में खटास आ रही है तथा राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी पर आरोप लग रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रतिबंध के खिलाफ पैरिस में प्रदर्शन कर रहे 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 19 महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने बुर्का पहन रखा था।

बेल्जियम की संसद ने भी इसी तरह का कानून पारित किया है, लेकिन उसे लागू किया जाना है।

कोई टिप्पणी नहीं: