लीबिया में युद्ध रोकने की अपील. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

लीबिया में युद्ध रोकने की अपील.


 रविवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अल्जीरिया के विदेश मंत्री मोराद मेडेलसी और क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रॉड्रीग्यूज पारिला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लीबिया में चल रही लड़ाई को समाप्त कर बातचीत की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अल्जीरिया की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंची पारिला ने कहा, "क्यूबा पहले ही लीबिया में विदेशी हस्तक्षेप की निंदा कर चुका है।" उन्होंने कहा कि लीबिया में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, जिसकी चिंता की जानी चाहिए। 

एक समाचार चैनल के मुताबिक इस बीच विद्रोहियों ने कहा है कि अजदाबिया शहर पर नियंत्रण के लिए गद्दाफी की सेना ने चार विद्रोहियों की हत्या कर दी। विद्रोही मोहम्मद साद ने चैनल को बताया, "मैंने सुबह चार शवों को देखा। उनका गला रेता गया था और उन्हें गोली मारने के बाद सड़क पर फेंक दिया गया था।"

गद्दाफी की सेना ने विद्रोहियों को अजदाबिया शहर से पीछे धकेलते हुए उन्हें ब्रेगा शहर की ओर बढ़ने से रोक दिया है।
लीबिया की सरकार ने विद्रोहियों के दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया है। अजदाबिया में रविवार को भीषण गोलीबारी और विस्फोटों की तेज आवाजें सुनी गईं। शहर के पश्चिमी छोर से गद्दाफी की सेना द्वारा शहर पर भीषण गोलीबार हो रही है। "शहर में दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। गद्दाफी की सेना विद्रोहियों से लड़ रही है। सेना शहर में मौजूद है। गद्दाफी के बंदूकधारी सादे कपड़ों में शहर में तैनात हैं।"

अजदाबिया शहर पर नियंत्रण सामरिक दृष्टि से दोनों पक्षों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह शहर विद्रोहियों के नियंत्रण वाले मुख्य शहर बेनघाजी से ठीक पहले है। विद्रोही शनिवार को ब्रेगा की ओर बढ़े थे लेकिन गद्दाफी की सेना के विरोध के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। लीबिया के तीसरे सबसे बड़े शहर मिसराता पर गद्दाफी की सेना का कब्जा है। विद्रोहियों का कहना है कि से लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां से पलायन कर रहे हैं। शहर में भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाओं की किल्लत हो गई है।  उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने कहा कि उसके रविवार के हवाई हमलों में लीबिया सेना के कुल 25 टैंक तबाह हो गए।

लीबिया के उप विदेश मंत्री खालिद कईम ने कहा कि पूर्वी इलाके में सेना ने विद्रोहियों के दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराया है। उन्होंने कहा, "सुंयक्त राष्ट्र के प्रस्ताव-1973 के तहत लीबिया पर लगाए गए उड़ान वर्जित क्षेत्र के प्रतिबंध का विद्रोहियों ने उल्लंघन किया है।" कईम ने कहा कि नाटो का कहना है कि वह निष्पक्षता से उड़ान वर्जित क्षेत्र के प्रतिबंध का पालन कर रहा है लेकिन शनिवार को उसने विद्रोहियों के एक लड़ाकू विमान को सुरक्षित सैन्य ठिकाने पर पहुंचाने में उनकी मदद की।

कोई टिप्पणी नहीं: