दूर संचार लाइसेंस अब १० साल के लिए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

दूर संचार लाइसेंस अब १० साल के लिए.


मोबाइल कंपनियों को स्पेक्ट्रम लाइसेंस देने में भारी गड़बड़ी के आरोपों के बीच सरकार ने सोमवार को दूससंचार लाइसेंसों का 20 साल की बजाए हर 10 साल में नवीनीकरण कराने का प्रावधान करने का प्रस्ताव किया है।

दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने आज यहां इस प्रस्ताव की जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि प्रस्तावित नई दूरसंचार नीति, 2011 के तहत दूरसंचार कंपनियों को लाइसेंस के नवीनीकरण से 30 महीने पहले आवेदन करना होगा। साथ ही लाइसेंस का नवीनीकरण 20 साल की बजाए 10 साल के लिये किया जाएगा।

सिब्बल ने नई दूरसंचार नीति 2011 की रूपरेखा तथा दूरसंचार विभाग के 100 दिनों की कार्ययोजना तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के इस्तीफे के बाद सिब्बल को इस विभाग की जिम्मेदारी भी दी गयी है। उन्होंने नयी नीति तैयार करने की कार्ययोजना इस वर्ष पहली जनवरी को शुरू की।

मंत्री ने कहा कि दूरसंचार विभाग स्पेक्ट्रम उपयोग का नियमित ऑडिट किया जाएगा ताकि इस दुर्लभ प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।



1 टिप्पणी:

आकाश सिंह ने कहा…

आपके ब्लॉग पे आया
बहुत ही बढ़िया पोस्ट है
बहुत बहुत धन्यवाद|

यहाँ भी आयें|
यदि हमारा प्रयास आपको पसंद आये तो फालोवर अवश्य बने .साथ ही अपने सुझावों से हमें अवगत भी कराएँ . हमारा पता है ... www.akashsingh307.blogspot.com