गुब्बारों के फटने से कई बच्चे घायल. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अप्रैल 2011

गुब्बारों के फटने से कई बच्चे घायल.


चाईबासा में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा रविवार को विकास मेले में उड़ाए गए गुब्बारों के फटने से 13 बच्चे झुलस गए। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सिंहभूम स्पोर्ट्स ग्राउंड में मुंडा ने 12 बजे गुब्बारे उड़ा कर मेले का उद्घाटन किया था।

चाईबासा-तांतनगर मार्ग स्थित पांपाड़ा व लादुबासा गांव के लोगों का कहना है कि गैस खत्म होने पर ये गुब्बारे उनके इलाके में गिरने लगे। वहां खेल रहे बच्चे जैसे ही उनकी ओर लपके उनमें विस्फोट हो गया। इससे बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जमशेदपुर ले जाया गया है।

प्रशासन ने एमजीएम भेजे गए पांच बच्चों के इलाज के लिए एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई है। सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि इस तरह की यह पहली घटना है। इसका तुरंत कोई निष्कर्ष निकाला नहीं जा सकता। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: