झारखंड के धनबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के बाद पुलिस फायरिंग की घटना में चार लोगों के मारे जाने के पश्चात शहरी क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू में आज दूसरे दिन सुबह सात बजे से नौ बजे तक तथा दोपहर बाद दो बजे से पांच बजे तक ढील दी गई।
धनबाद के उपायुक्त सुनील कुमार वर्णवाल ने यहां बताया कि धनबाद के शहरी क्षेत्रों में आज दूसरे दिन सुबह सात बजे से नौ बजे तथा दोपहर बाद दो बजे से पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू में ढील के दौरान शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रही और स्थिति धीरे धीरे तेजी के साथ सामान्य हो रहा है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। हड़ताल के कारण शहर में पेयजल का संकट है लेकिन हड़ताल को तुड़वाने का भी प्रयास किया जा रहा है। हड़ताल को तुड़वाने की कोशिश की जा रही है। धनबाद जिले में 27 अप्रैल को अतिक्रमण हटाओं के दौरान उग्र लोगों की झड़प पुलिस के साथ हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई तथा 17 से अधिक लोग घायल हो गए। पांच अप्रैल को रांची में अतिक्रमण हटाओं के दौरान पुलिस और उग्र लोगों की बीच भी झड़प हुई थी जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की और उसमें भी दो लोग मारे गए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें