पवन हंस हेलिकॉप्टर तवांग में दुर्घटनाग्रस्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

पवन हंस हेलिकॉप्टर तवांग में दुर्घटनाग्रस्त.

 23 लोगों को ले जा रहे पवन हंस के एक हेलिकॉप्टर में मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में उतरने के दौरान आग लग गयी और वह खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पवन हंस के सूत्रों ने कहा कि हेलिकॉप्टर पर सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। 


सूत्रों के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर ने गुवाहाटी से दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरी थी। वह तवांग की एक पहाड़ी पर बने हेलीपैड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह 15 मीटर की ऊंचाई से एक खाई में जा गिरा। 
हेलिकॉप्टर पर 2 बच्चों सहित 18 यात्री सवार थे। उसके पांच सदस्यीय चालक दल में कैप्टन वरुण गुप्ता और कैप्टन तिवारी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, बचाव अभियान जारी है।