सीडी के छेड़ छाड़ से अमर सिंह का इनकार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

सीडी के छेड़ छाड़ से अमर सिंह का इनकार.


 समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्होंने उस सीडी से छेड़छाड़ नहीं कराई है, जिसमें शांति भूषण के साथ कथित तौर पर उनकी और सपा  अध्यक्ष मुलायम सिंह की बातचीत दर्ज है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लोकपाल विधेयक मसौदा समिति के सह-अध्यक्ष को अपनी आवाज का नमूना विश्लेषण के लिए देना चाहिए। सिंह ने कहा, ‘उस सीडी को मैं क्यों बनवाऊंगा, जिसमें मेरी भी आवाज है? मैं पहले ही दिन से कह रहा हूं कि सीडी से छेड़छाड़ हुई है, उसमें कुछ जोड़ा गया है।’ अमर सिंह ने कहा, ‘शांति भूषण को अपनी आवाज का नमूना देना चाहिए।’


शांति भूषण के बेटे एवं लोकपाल मसौदा समिति के सदस्य प्रशांत भूषण ने यह प्रमाणित करने के लिए कि सीडी फर्जी है, दो फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं में ऑडियो सीडी की जांच कराई है। सीडी में कथित तौर पर शांति भूषण, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और अब निष्कासित पार्टी नेता अमर सिंह की बातचीत दर्ज है। प्रशांत भूषण ने रविवार को कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक संगठनों के आंदोलन और सर्वोच्च न्यायालय में दो महत्वपूर्ण मामलों पर हुई कार्यवाही को पटरी से उतारने के लिए सीडी से छेड़छाड़ की गई है।


अमर सिंह ने भूषण के खिलाफ मानहानि का मुकदमा शुरू करने तथा अदालत की अवमानना सम्बंधी एक याचिका भी दायर करने की चेतावनी दी। सिंह ने कहा कि प्रशांत भूषण को सीडी पहले नहीं चलानी चाहिए थी, क्योंकि यह अदालती मामला है। भूषण ने दावा किया था कि नवीनतम सीडी में पूरी बातचीत काट दी गई है और पहले की ऑडियो डिस्क से इसमें कुछ जोड़ा गया है। यह दावा करते हुए कि वह भूषण के खिलाफ अदालत की अवमानना सम्बंधी याचिका दायर करेंगे तो सिंह ने कहा, ‘इसकी बजाय (विचाराधीन मामला एवं प्रामाणिकता विवाद) प्रशांत भूषण ने सीडी से उद्धरण पढ़ा था । मैं उनसे कहूंगा कि वह प्रवचन न दें।’


अमर सिंह ने यह दावा करते हुए कि भूषण ने कहा था कि वह सीडी के निर्माता हैं, कहा, ‘मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।’ सीडी में दर्ज कथित बातचीत में पूर्व विधि मंत्री शांति भूषण मुलायम सिंह यादव से वादा कर रहे हैं कि पैसे के लिए वह एक न्यायाधीश पर दबाव देंगे तथा सलाह दे रहे हैं कि प्रशांत भूषण ‘सौदा’ तय करेंगे। अमर सिंह ने कहा कि जब उनकी और मुलायम सिंह की आवाज पहले की रिकार्डिग से जोड़ी गई, उन्हें ताज्जुब हुआ कि उसमें से शांति भूषण की आवाज गायब थी। इससे पता चलता है कि उसमें बड़ी रकम का जिक्र था।


  

कोई टिप्पणी नहीं: