विधायक के काफिले पर हमला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अप्रैल 2011

विधायक के काफिले पर हमला.


मणिपुर के उखरूल जिले में एक निर्दलीय विधायक के काफिले पर शुक्रवार को उग्रवादियों की ओर से घात लगाकर किये गए हमले में छह पुलिसकर्मियों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने यांगाईपोकपी इलाके में फूंग्यार विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक वांग्नाओसिंग केशिंग के सुरक्षाकर्मियों पर उस समय हमला किया, जब वह रिहा गांव में एक सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेकर दोपहर बाद करीब तीन बजे वापस लौट रहे थे।

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि केशिंग की हाथ में चोट आई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान एवं अस्पताल में लाया गया। उन्होंने कहा कि इस हमले में केशिंग बालबाल बच गए। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। उखरूल जिले से संबद्ध केशिंग नगा बहुल क्षेत्र में अलग जिले की मांग कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


कोई टिप्पणी नहीं: