बिहार में समस्तीपुर के पास रेल दुर्घटना . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

बिहार में समस्तीपुर के पास रेल दुर्घटना .

बिहार में समस्तीपुर के पास गुरुवार देर शाम दो रेलगाड़ियों में टक्कर हो गई, लेकिन रेलवे अधिकारियों के मुताबिक़ कोई हताहत नहीं हुआ है. लेकिन दूसरी ओर घटनास्थल से प्राप्त सूचना के मुताबिक़ कुछ लोगों को चोटें आई हैं. यह रेल दुर्घटना उस समय हुई, जब पटरी में कथित ख़राबी के चलते ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन के चार डब्बे पटरी से उतर गए.

डब्बे बगल की रेल पटरी की ओर झुक गए और सामने से आती हुई गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन उन चार डब्बों से टकरा गई. इस कारण वे डब्बे दूर तक घिसटते रहे. चूँकि पटरी से उतरी ट्रेन के यात्री डब्बे से निकल गए थे, इसलिए इस टक्कर में किसी की जान नहीं गई.

सोनपुर रेलखंड के डीआरएम एमके अग्रवाल के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रेनों के यात्रियों को बगल के स्टेशन पर सुरक्षित पहुँचाने का प्रबंध किया जा रहा है. ख़बर है कि पटरी से उतरी ट्रेन के इंजन में घर्षण की वजह से आग लग गई थी. इस दुर्घटना के कारण समस्तीपुर और मुज़फ़्फ़रपुर रेलखंड पर रेल सेवा बाधित हो गई है.


कोई टिप्पणी नहीं: