झामुमो लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ेगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011

झामुमो लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ेगी.


झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को कहा कि वह जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। चुनाव आयोग ने फिलहाल उपचुनाव को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की है।

झारखंड के उपमुख्यमंत्री एवं झामुमो के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी के इस निर्णय से राज्य की भाजपा-झामुमो-एएसजेयू गठबंधन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। झामुमो राज्य के हित में चुनावी मुकाबले में उतरेगी। सोरेन पार्टी के समारोह में शामिल होने के लिए पाकुर आए थे।

भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस्तीफा देने के बाद जमशेदपुर लोकसभा सीट रिक्त हुई है।  जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है। हालांकि गठबंधन सरकार में शामिल तीसरे दल एजेएसयू ने अपने दोनों वरिष्ठ सहयोगियों से पहले ही कह चुका है कि सरकार को समर्थन देने के चलते उसे जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने दिया जाए।