विदेशों में जमा भारतीयों का काला धन वापस लाने के मुद्दे पर चौतरफा घिरी सरकार की मुश्किल और बढ़ सकती है। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज ने दावा किया है कि स्विस बैंक में सबसे ज्यादा पैसा भारतीयों ने ही जमा करवा रखे हैं।
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में असांज ने बताया कि उनके पास स्विस बैंक में भारतीयों के खातों से जुड़ी जानकारी है। असांज ने कहा कि भारतीयों ने अरबों का काला धन विदेशी बैंकों में जमा कर रखा है, जिसका भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। उन्होंने यह पैसा वापस लाने के लिए भारत सरकार की ओर से कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि उन्हें अफसोस है कि इस मामले में भारत सरकार का रुख बहुत निराशाजनक है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें