सांसद के अंगरक्षकों ने जबरन राजधानी रुकवाई. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अप्रैल 2011

सांसद के अंगरक्षकों ने जबरन राजधानी रुकवाई.


बिहार में झंझारपुर के सांसद मंगनीलाल मंडल के अंगरक्षकों ने पटना जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 10 मिनट तक जबरन रुकवा ली. पटना जंक्शन के प्रबंधक ने इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. राजकीय रेलवे पुलिस  के अनुसार सांसद के अंगरक्षकों ने  इस दौरान गार्ड से भी दुर्व्यवहार किया .

पुलिस के अनुसार गार्ड से यह कहकर ट्रेन रोकी गई कि सांसद अभी आ रहे हैं, उनके आने पर ट्रेन चलाना.
पटना जीआरपी के निरीक्षक सिराजुल अहमद ने बुधवार को बताया कि स्टेशन प्रबंधक के लिखित बयान पर पटना रेल थाना में एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस को जबरन 9.11 मिनट तक रोकने की बात कही गई है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जब तक राजधानी एक्सप्रेस के गार्ड से पूछताछ नहीं हो जाती तब तक पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो सकेगा.

कोई टिप्पणी नहीं: