साइना टूर्नामेंट से बाहर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 अप्रैल 2011

साइना टूर्नामेंट से बाहर.


शीर्ष वरीयता प्राप्त और ख़िताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारत की साइना नेहवाल पहले ही दौर में हारकर इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. दुनिया की नंबर चार खिलाड़ी और दिल्ली के उसी कोर्ट पर राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान स्वर्ण पदक जीत चुकी साइना नेहवाल को उनसे 20 स्थान पीछे की खिलाड़ी जापान की अइ गोतो ने 21-17, 21-19 से हरा दिया. 

साइना ने कहा, "मैं इस हार से काफ़ी निराश हूँ. मैं बिल्कुल अच्छा नहीं खेली. उसके स्ट्रोक्स मेरी समझ में नहीं आ रहे थे." साइना ने अइ के खेल के बारे में कहा, "वह कोर्ट पर काफ़ी तेज़ी से मूव कर रही थी और उसने काफ़ी ड्रॉप शॉट्स खेले. पिछले साल के मुक़ाबले इस साल उसके खेल में काफ़ी सुधार आया है."

कोई टिप्पणी नहीं: