लीलावती अस्पताल परिसर में तलाशी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

लीलावती अस्पताल परिसर में तलाशी.


आयकर विभाग के अधिकारियों ने लीलावती अस्पताल के ट्रस्टियों और मालिक की ओर से की गई वित्तीय अनियमितता के आरोप में आज अस्पताल परिसर की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित इस चर्चित अस्पताल के बायो मेडिकल, खरीद और फार्मा विभाग की तलाशी ली। सुप्रीम कोर्ट ने इस अस्पताल के ट्रस्टियों की कथित अनियमितता की जांच के लिए दायर याचिका पर पिछले सप्ताह केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक को नोटिस जारी किया था।

दिल्ली के रहने वाले याचिकाकर्ता हर्ष रघुवंशी ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि अस्पताल के ट्रस्टी प्रबोध मेहता, रश्मि मेहता, चेतन मेहता और भाविन मेहता ने बेइमानी से धन निकाला है। उन्होंने कहा कि इन ट्रस्टियों ने अस्पताल से बेइमानी से पैसा निकालकर हवाला के जरिए मॉरिशस समेत विदेशी बैंकों में जमा किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: