सानिया और एलीना ने जीता खिताब. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अप्रैल 2011

सानिया और एलीना ने जीता खिताब.

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी रूसी जोड़ीदार एलीना वेस्नीना ने अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्स और मीगन शागनेसी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर फैमिली सर्कल कप टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है.

सानिया और वेस्नीना ने रविवार को महिला वर्ग की युगल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी जोड़ी पर दबाब बनाए रखा और सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए मौजूदा सत्र में दूसरा खिताब अपने नाम किया. एक महीने के अंदर सानिया और वेस्नीना की जोड़ी दूसरी बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची थी. इस जोड़ी ने इससे पहले इंडियन वेल्स में खिताब अपने नाम किया था.

सानिया और वेस्नीना एक साथ पांचवीं बार किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कोर्ट पर उतरीं थीं. भारतीय और रूसी जोड़ी ने एक के बाद एक दुबई और दोहा टेनिस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल हुई थी. सानिया के करियर का यह 11 डब्ल्यूटीए खिताब है जबकि वेस्नीना का यह पांचवां खिताब है. विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनमार्क की महिला टेनिस खिलाड़ी कारोलीन वोज्नियास्की ने शानदार जीत के साथ फैमिली सर्कल कप का खिताब जीत लिया है.

वोज्नियास्की ने सोमवार को खेले गए महिला वर्ग की एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी एलीना वेस्नीना को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी. इस मुकबाले को वोज्नियास्की ने 90 मिनट में अपने नाम कर लिया. मौजूदा सत्र में वोज्नियास्की का यह तीसरा खिताब है. वोज्नियास्कीने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ी जेलेना जांकोविक को 6-4, 6-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था.

कोई टिप्पणी नहीं: