पिता पुत्री को दादा साहेब फालके अवार्ड. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अप्रैल 2011

पिता पुत्री को दादा साहेब फालके अवार्ड.


 अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा  उर्फ़ बिहारी बाबु एवं दबंग फिल्म से चर्चा में आने वाली उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को सिनेमा में योगदान के लिए इस वर्ष दादा साहेब फालके अवार्ड के लिए चुना गया है। पिता व पुत्री दोनों इस प्रतिष्ठित मंच से एक साथ सम्मानित किये जायेंगे।शत्रुघ्न सिन्हा को दादा साहेब एकेडमी लेजेन्‍डरी आर्टिस्‍ट अवार्ड व सोनाक्षी को दादा साहेब एकेडमी बेस्‍ट डेबू अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। 

यह जानकारी विख्‍यात फिल्‍म निर्माता और इस अकादमी के न्‍यासी पहलाज निहलानी ने दी, उन्‍होंने कहा कि पिता व पुत्री को 3 मई को मुंबई में होने वाले एक भव्‍य समारोह में ये अवार्ड दिये जायेंगे। इस अकादमी में निहलानी के अलावा फिल्‍म स्‍टार मिथुन चक्रवर्ती सहित कुल आठ न्‍यासी है। यह पुरस्‍कार भारतीय फिल्‍म उद्योग के जनक व पितामह श्री दादा साहेब फाल्‍के की याद में उन विशिष्‍ट व्‍यक्तियों को दिये जाते है, जिन्‍होंने प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष्‍ा रूप से भारतीय फिल्‍म उद्योग के विकास में अपना योगदान दिया है। श्री फाल्‍के की जयंती प्रतिवर्ष 30 अप्रैल को मनायी जाती है। वर्ष 2010 में विख्‍यात फिल्‍म अभिनेता और निर्माता देवानंद को फाल्‍के रत्‍न अवार्ड दिया गया था। स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर व अभिनेता प्राण भी इस अवार्ड से सम्‍मानित हो चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: