जन लोकपाल बिल ड्राफ्टिंग कमिटी के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मशहूर वकील शांति भूषण और प्रशांत भूषण कमिटी में बने रहेंगे। हम सब उनके साथ हैं।
गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ' जन लोकपाल बिल ड्राफ्टिंग कमिटी के सदस्यों के खिलाफ कीचड़ उछालने की मुहिम चल रही है। हम इस मुहिम को सफल नहीं होने देंगे। '
केजरीवाल ने कहा, ' देश को एक प्रभावी लोकपाल बिल लाने के लिए शांति और प्रशांत भूषण की विशेषज्ञता की जरूरत है। ' उन्होंने साफ कर दिया कि दुष्प्रचार मुहिम का मकसद है समिति के कामकाज को बाधित करना ताकि बिल समय पर ड्राफ्ट न किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस चाल को कामयाब नहीं होने देना है। इसलिए समिति से कोई इस्तीफा नहीं देगा। समिति अपना काम समय पर पूरा करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें