मुबारक को पूछ-ताछ के दौरान दिल का दौरा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 अप्रैल 2011

मुबारक को पूछ-ताछ के दौरान दिल का दौरा.

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को पूछ-ताछ के दौरान दिल का दौरा पड़ गया है। जिसके बाद उन्हे शर्म-अल-शेख के रेड सी रिसॉर्ट में भर्ती कराया गया है। मुबारक को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और सावधानीपूर्वक उनकी देख-भाल की जा रही है। प्रॉसीक्यूटर ने जैसे ही मुबारक और उनके बेटे जमाल से उनकी बेहिसाब दौलत के बारे में पूछना शुरू किया, मुबारक के सीने में दर्द होने लगा। 


खबर के मुताबिक मुबारक के दोनों बेटों अल्ला और जमाल से पूछ-ताछ की जा रही थी कि मुबारक को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुन कर उन्हे मुबारक से मिलने की छुट्टी देनी पड़ी। मुबारक को मंगलवार की शाम 5 बजे भर्ती किया गया। उन्हे रेड सी रिसॉर्ट में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि, मुबारक गद्दी से उतरने से पहले और विरोध प्रदर्शनों के दौरान इसी रिसॉर्ट में अपने परिवार सहित रह रहे थे।

होस्नी को मंगलवार की सुबह जब से खबर मिली कि उनसे पूछ-ताछ की जाएगी, उन्होने खाना-पीना छोड़ दिया। मुबारक के इस नाटकीय दिल के दौरे से भारतीय नेताओं का अक्सर किया जाने वाला ड्रामा जरूर याद आता है। मिस्र में हुए जन आंदोलनों की वजह से होस्नी मुबारक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वह भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति रखने के मामले में 15 दिनों के लिए हिरासत में रखे गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: