राजा को समय पर पौष्टिक खाना दें:-अदालत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अप्रैल 2011

राजा को समय पर पौष्टिक खाना दें:-अदालत


2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने बुधवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पूर्व दूरसंचार मंत्री व मामले में आरोपी ए.राजा को समय पर पौष्टिक खाना दें। रजा को समय पर पौष्टिक खाना दें 

राजा व अन्य आरोपियों की तरफ से अदालत में अर्जी दाखिल करते हुए बताया गया कि उन्हें पौष्टिक खाना नहीं मिल रहा। साथ ही जेल प्रशासन उन्हें समय पर भी खाना मुहैया नहीं करा रहा है। उन्होंने जेल में घर का बना खाना दिए जाने की मांग भी की है। तिहाड़ जेल की तरफ से पेश हुए निरीक्षक ने अदालत को बताया कि राजा व सभी कैदियों को जेल मैन्युअल में मौजूद खाना रोजाना दिया जा रहा है। जिसके बाद अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि वह जेल नियमों के हिसाब से राजा एवं अन्य आरोपियों को समय पर पौष्टिक खाना मुहैया कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं: