जहाज़ के मालिकों ने एक बयान में सोमाली लुटेरों से अपील की है की वो उनके लोगों को छोड़ दें क्योंकि उन्हें फिरौती दी जा चुकी है. कंपनी ने लुटेरों से कहा है कि अगर उन्होंने नाविकों को नहीं छोड़ा तो दुनिया भर के जो जहाज़ सोमालिया में बंधक हैं उनके मालिकों का भरोसा लुटेरों की बात पर से उठ जाएगा.
सूत्रों के अनुसार उनकी तमाम शर्तों को पूरा कर दिया है लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि बावजूद इसके बंधकों ने लोगों को नहीं छोड़ा है. इसके पहले आजतक कभी ऐसा नहीं सुना गया.
खबर के मुताबिक जहाज़ कंपनी ने सोमाली लुटेरों को करीब 13 करोड़ रुपयों से ज़्यादा की फिरौती दी है लेकिन बावजूद उसके लुटेरे अपनी बात से पलट गए हैं. समाचार एजेंसियों के मुताबिक लुटेरे ये चाहते हैं कि भारत अपने यहां बंद सौ से ऊपर सोमाली लुटेरों को छोड़ दे .

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें