अब रसोई गैस और डीजल की कीमतें बढ़ेगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 मई 2011

अब रसोई गैस और डीजल की कीमतें बढ़ेगी.


 पेट्रोल की कीमतों में लगभग 5 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब सरकार जल्द ही रसोई गैस और डीजल के कीमतों में भी वृद्धि करने जा रही है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने इसकी ओर इशारा किया। उन्होंने डीजल और रसोई गैस की कीमतों में तेल कंपनियों द्वारा सुझाई गई बढ़ोतरी राशि को बताने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस बारे में पहले से कोई फैसला नहीं सुनाया जा सकता। 

वित्त मंत्री ने बताया कि तेल कीमतो पर बनी मंत्री समूह (EGOM) की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलेंडर 20 से 25 रुपए की बढ़ोतरी की जा सकती है और डीजल की कीमतों में भी लगभग 5 रुपए की बढ़ोतरी की संभावना है।

इससे पहले तेल कंपनियों ने एक ही झटके में पेट्रोल के दाम में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि करते हुए शनिवार मध्यरात्रि से देश भर में पेट्रोल के दाम पांच रुपयए प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम बढ़कर 63.37 रुपये लीटर हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने वाली अन्य कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने भी पेट्रोल के दाम क्रमश 4.99 रुपये और 5.01 रुपये लीटर बढ़ा दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: