तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 मई 2011

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया.

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तमिलनाडु कांग्रेस समिति अध्यक्ष के वी थंगाबालू ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की। थंगाबालू ने बताया कि वह जल्द ही अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजेंगे और इस मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को एआईएडीएमके गठबंधन से डीएमके गठबंधन को मिली हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं।
इस चुनाव में एआईएडीएमके गठबंधन को 203 सीटों पर कामयाबी मिली है जबकि डीएमके गठबंधन को 31 सीटों पर। जयललिता नीत एआईएडीएमके गठबंधन को 234 सदस्यीय विधानसभा में अपने बल पर स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है। एआईएडीएमके ने 160 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से उसे 150 सीटों पर कामयाबी मिली।

कोई टिप्पणी नहीं: