रेल मंत्रालय तृणमूल कांग्रेस के पास ही रहने के आसार हैं। रेल मंत्री ममता बैनर्जी का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनना तय है लेकिन मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ वो रेल मंत्रालय जैसा विभाग अपनी पार्टी के हाथ से जाने नहीं देना चाहती हैं।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत से साफ है कि ममता बैनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी और ऐसी हालत में उन्हें रेल मंत्रालय छोड़ना पड़ेगा। हालांकि ममता बैनर्जी रेल मंत्रालय तृणमूल कांग्रेस के पास ही रखना चाहती हैं।
ममता बैनर्जी के मुताबिक उन्होंने रेलवे के लिए बहुत काम किया है, मगर अभी भी कई काम अधूरे हैं। ममता बैनर्जी का कहना है कि उन्हें रेलवे में काम करते हुए काफी अच्छा अनुभव रहा है और वो अपनी पार्टी के लोगों को गाइड भी कर सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें