रतन टाटा मुकेश अंबानी के महल के खिलाफ. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 मई 2011

रतन टाटा मुकेश अंबानी के महल के खिलाफ.


टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा अब खुलकर रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी के अरबों के रुपए के महल के खिलाफ सामने आ गए हैं। उन्होंने धन के इस इस्तेमाल की निंदा की। लंदन के एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में रतन टाटा ने कहा कि उस महल में रहने वाले को आस पास रहने वालों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उसे यह देखना चाहिए कि क्या वह उनकी जिंदगी में कोई बदलाव कर सकता है।  

टाटा से मुकेश अंबानी के 27 मंजिला महल एंटिलिया के बारे में पूछा गया था।टाटा ने यह भी कहा कि अगर वह संवेदनशील नहीं है तो यह और भी दुखद है क्योंकि भारत को ऐसे लोग चाहिए जो अपनी अथाह दौलत से लोगों के कष्टों को दूर करने का रास्ता ढूंढ़ सकें। रतन टाटा ने भारत में गरीब और अमीरल के बीच बढ़ती हुई खाई का भी जिक्र किया और इस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हम इस विसंगति को दूर करने के लिए कुछ खास नहीं कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी का दक्षिणी मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर बना आलीशान महल शुरू से ही आलोचनाओं के घेरे में रहा है। इसके बारे में सवाल उठते रहे हैं। आलोचकों का कहना था कि वैभव का यह खुला प्रदर्शन उचित नहीं है क्योंकि उसी मुंबई में दुनिया का सबसे बड़ा स्लम भी है। मुकेश अंबानी का यह महल तमाम सुविधाओं से लैस है और इसमें हेलीकॉप्टर उतारने तक की व्यवस्था है। यह महल उनके महज पांच सदस्यीय परिवार के लिए बनाया गया है। बताया जाता है कि इस पर संभवतः 8,000 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

कोई टिप्पणी नहीं: