पाक नौसेना बेस आतंकी से हुआ मुक्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 मई 2011

पाक नौसेना बेस आतंकी से हुआ मुक्त.

आखिरकार पाकिस्तान के नेवी बेस को आतंकियों से मुक्त करा लिया गया, 16 घंटे चले ऑपरेशन में 8 पाकिस्तानी नेवी ऑफिसरों और 2 रेंजरों की मौत हुई मगर 10 विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 4 आतंकियों ने मेहरान एयरबेस को निशाना बनाया था। आतंकियों ने हमले के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया और एयरबेस में खड़े तीन जहाजों मे से दो जहाजों को उड़ा दिया। सुरक्षा बलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया है और अब मेहरान एयरबेस को आतंकवादियों से खाली करवा लिया गया है।

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने अपने बयान में कहा 'ये हमला कराची पर नहीं पाकिस्तान पर किया गया है। देश पर हमला हुआ लेकिन हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन नहीं मिला।' उन्होंने कहा, तालिबान पाकिस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है।' हालांकि पाकिस्तानी गृह मंत्री ने माना की पाक खुफिया तंत्र एक बार फिर नाकाम साबित हुआ है।

पाकिस्तान ने सुरक्षा के इंतजाम बढा़ दिए हैं लेकिन कराची में आम आदमी खौफ में है। पाक तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ये हमला ओसामा बिन लादेन की मौत का बदला है। उल्लेखनीय है कि 1 मई की रात को पाकिस्तान के शहर एबटाबाद में अमेरिकी कार्रावाई में अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराया गया था। लादने की मौत के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमलों मे तेजी आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: