छग में नक्सली हमला, दस मरे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 मई 2011

छग में नक्सली हमला, दस मरे.

छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर घने जंगली इलाके में सोमवार दोपहर को नक्सलियों द्वारा पुलिस के एक वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद से एक अपर पुलिस अधीक्षक सहित 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

हालांकि इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक ने ‘आईएएनएस’ से कहा, "हम अभी भी पुलिसकर्मियों को लापता मान रहे हैं। पिछली रात हम घने जंगली इलाके में हमले की जगह तक नहीं पहुंच पाए थे। सुबह एक बड़ा पुलिस दस्ता हमले के स्थान पर भेजा गया है लेकिन लाशें बरामद होने तक हम मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते।"


रायपुर जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर पहली बार किए गए इस हमले से पुलिस सकते में है। इससे पहले नक्सली हिंसा की घटनाएं छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से बस्तर के इलाके में होती थीं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व वाले पुलिस के 10 सदस्यीय दल पर तब हमला किया जब वे ट्रैक्टर से उड़ीसा सीमा से रायपुर जिले के गारियाबंद लौट रहे थे।

उन्होंने कहा, "दो नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की सूचना मिलने पर पुलिस दल बोलेरो जीप से उड़ीसा सीमा पर गया था लेकिन बाद में जीप में तकनीकी खराबी आने के कारण उन्होंने एक ट्रैक्टर किराए पर लिया था।"

कोई टिप्पणी नहीं: