बिहार में बांका की एक अदालत ने गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी,राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक राजकिशोर यादव तथा हेलीकाप्टर के पायलट को 18 जून को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया है. मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी भरत तिवारी ने बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, बेलहर के मैदान में 25 अक्टूबर 2010 को बिना अनुमति हेलिकाप्टर उतार कर सभा करने के मामले में यह संज्ञान लिया है.
न्यायालय ने इस मामले में मोनिका बेदी, श्री यादव तथा कैप्टन अखिलेश कुमार सिंह को 18 जून को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रामपुकार सिंह ने इन तीनों के खिलाफ बेलहर थाना में 25 अक्टूबर 2010 को भारतीय दंड विधान की धारा 188 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था. इस मामले में इन्हें गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें