कनीमोझी हाई कोर्ट में अपील करेंगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 मई 2011

कनीमोझी हाई कोर्ट में अपील करेंगी.


 2 जी घोटाले में गिरफ्तार तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की बेटी और डीएमके सांसद कनिमोझी के वकील का कहना है कि कनीमोझी जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत मे भारत के इतिहास में अबतक के सबसे बड़े घोटाले 2जी मामले में आरोपी कनीमोझी की जमानत की याचिका खारिज कर उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया था। कनीमोझी के वकील ने कहा सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा कनीमोझी की जमानत याचिका ठुकराए जाने के फैसले को वो अगले हफ्ते दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। 

कनीमोझी को तिहाड़ की जेल नंबर 6 में रखा गया है। कनीमोझी के साथ ही अदालत ने क्लैंगनार टीवी के निदेशक शरद कुमार की भी जमानत याचिका खारिज कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। 2जी मामले के मुख्य आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: